भाजपा की जन आक्रोश रैली राजनीतिक नौटंकी – राठौड

सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस भारी मतों से विजयी होगी

अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने भारतीय जनता पार्टी की आगामी दिनों में प्रस्तावित जन आक्रोश रैली को राजनीतिक नौटंकी बताया है ! निगम अध्यक्ष राठौड़ ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता हथियाने के लिए आम जनता को गुमराह कर रही है। भारतीय जनता पार्टी पास कांग्रेस एवं राजस्थान सरकार को कोसने के अलावा कोई काम नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से भाजपा में बौखलाहट है और भाजपा जन आक्रोश रैली निकालकर केवल सत्ता हथियाने के लिए आम जनता को गुमराह कर रही है। जबकि आज देश में भाजपा के प्रति जन आक्रोश है। भाजपा विकास के नाम पर राजनीति कर रही है !

उन्होंने कहा कि राजस्थान के सभी 25 भाजपा सांसद राजस्थान के विकास के मुद्दे पर मौन है !

निगम अध्यक्ष राठौड ने राजस्थान के सभी 25 सांसदों से पूर्वी नहर परियोजना पर प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सभी सांसद संसद में महंगाई बेरोजगारी के मुद्दे पर मौन क्यों हैं?

उन्होंने राजस्थान के सांसदों से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करवाने एवं देश में चिरंजीवी चिकित्सा योजना लागू करवाने के लिए प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने का आग्रह किया है।

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने किसानों खिलाड़ियों महिलाओं दलितों आदिवासियों ईडब्ल्यूएस वर्ग युवाओं सभी धर्म एवं संप्रदाय के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं जिससे भाजपा में बौखलाहट है और वह अपनी बौखला छिपाने के लिए जन आक्रोश रैली निकाल रही हैं !

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदू मुस्लिम को आपस में बाटकर ,भाई को भाई से लड़ा कर शासन कर रही है। भाजपा का चाल चेहरा एवं चरित्र आम जनता के सामने आ गया है। सरदार शहर के उपचुनाव में कांग्रेस भारी मतों से विजयी होगी और आगामी 2023 में अशोक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी !

उन्होंने तन्ज कसते हुए कहा कि राजस्थान के भाजपा के सात आठ नेता मुख्यमंत्री बने राजस्थान और दिल्ली में घूम रहे हैं। जबकि भाजपा के किसी भी नेता ने राजस्थान के मुद्दों पर कोई आवाज नहीं उठाई है।

धर्मेंद्र राठौड़
अध्यक्ष राजस्थान पर्यटन विकास निगम
+91 73406 08744

error: Content is protected !!