केकड़ी 26 नवम्बर(पवन राठी) / भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार जंगलराज व अत्याचार एवं कुशासन के खिलाफ विधानसभा स्तर पर निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा की तैयारी हेतु बैठक आज होगी ,केकड़ी विधानसभा के रैली प्रभारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु आज रविवार को सुबह 11: बजे कादेड़ा रोड स्थित पापड़ा भैरव के पास स्थित पटेल मैरिज गार्डन में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक जिला अजमेर देहात के अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा के मुख्य आतिथ्य में रखी गई है।
केकड़ी विधानसभा के समन्वयक रायचन्द बागड़ी ने बताया की ने बताया कि बैठक में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी , प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा के जिला पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, सहसंयोजक व विधानसभा के सातों मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य ,पंचायत समिति के प्रधान,पूर्व प्रधान व उप प्रधान, नगर पालिका के अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक सहित वरिष्ठ नेता गण, जिला परिषद सदस्य गण, पंचायत समिति सदस्य गण, पार्षद गण, बूथ अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, पन्ना प्रमुख सहित समस्त कार्यकर्ता आवश्यक रूप से बैठक में उपस्थित रहेंगे