*ऑपरेशन हुए 108 नेत्र रोगियों को जांच कर दवाइयां दी*

केकड़ी 27 नवंबर(पवन राठी)
लायंस क्लब केकडी एवं डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित श्रीमती शकुंतला देवी अग्रवाल के सौजन्य से 18 नवंबर 20 नवंबर को हुए 108 मरीजों के ऑपरेशन का फॉलोअप शिविर का शुभारंभ प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याती, अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी,क्लब प्रशासक दिनेश गर्ग, उपाध्यक्ष राकेश जेन, उपाध्यक्ष निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर बृजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनय पांड्या, अनिल दत्त शर्मा,मुरारी गर्ग डॉक्टर अभिषेक ने गणेश जी की मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित कर किया । लायंस क्लब के सचिव पुरुषोत्तम गर्ग ने बताया कि 108 मरीजों की जांच कर दवाई प्रदान की गई ,जिसमें सभी की नेत्र ज्योति बहुत अच्छी पाई गई । इस अवसर पर रोगियों ने भामाशाह परिवार, लायंस क्लब का बहुत-बहुत आभार प्रदर्शन किया । लॉयन जगदीश फतेहपुरिया ने बताया कि आज जांच किए गये मरीजों को 11 दिसंबर को जांच कर चश्मे के नंबर निकाले जाएंगे । शिविर में डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के कंपाउंडर प्रदीप शर्मा, लोकेश शर्मा, विनय कटारिया, पदम रांटा, अरुण शाह, सतीश मालू, दिनेश मेवाड़ा, आशाराम जांगिड़, श्याम सुंदर पाराशर, संजय सिंघल, सतीश रांटा, अमित जैन, बृजेश पारीक , सोमेंद्र शर्मा एव रामप्रसाद वैष्णव व आकाश वैष्णव का सराहनीय सहयोग रहा ।

error: Content is protected !!