महात्मा ज्योतिबा फुले को किये श्रद्धा सुमन अर्पित

केकड़ी 28 नवम्बर,(पवन राठी)
महात्मा ज्योतिबा फुले की 132 वी पुण्यतिथि आज माली सैनी समाज द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल जयपुर भीलवाड़ा बाईपास चौराहे पर स्थित फूले सर्किल पर मनाई गई
महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पार्षद रामधन माली पार्षद पति सत्यनारायण माली पूर्व पार्षद धनराज कच्छावा ने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए व उपस्थित समाज बंधुओं ने महात्मा फुले की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर महात्मा फुले को नमन किया
महात्मा ज्योतिबा फुले की मृत्यु 28 नंबर 1890 को पुणे शहर में हुई इस महान समाजसेवी ने अछूतोद्वार के लिए सत्यशोधक समाज की स्थापना की उनका यह भाव देखकर 1888 में उन्हें महात्मा की उपाधि दी गई थी देश में छुआछूत खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने में ज्योतिबा फुले का किरदार अहम रहा है
स्त्रियों की शिक्षा को लेकर लोग उदासीन थे ऐसे में ज्योतिबा फुले ने समाज को इन कुरीतियों से मुक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाए उन्होंने महाराष्ट्र में सर्वप्रथम महिला शिक्षा तथा अछूतोध्दार का काम प्रारंभ किया था उन्होंने पुणे में लड़कियों के लिए भारत का पहला विद्यालय खोला लड़कियों और दलितों के लिए पहली पाठशाला खोलने का श्रेय ज्योतिबा को दिया जाता है कार्यक्रम में अध्यक्ष हेमराज कच्छावा, रामगोपाल करोड़ीवाल, विनोद सुईवाल, राकेश बाथरा, सत्यनारायण भभीवाल ,रामअवतार करोड़ीवाल ,सुरेश करोड़ीवाल ,कैलाश झाडोलिया, केदार कड़ीवाल, हेमराज मावर, सोजी राम, राजेंद्र करोड़ीवाल, कालूराम बागवाल आदि लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!