केकड़ी 28 नवंबर(पवन राठी ) शहर में दिन-प्रतिदिन ट्रैफिक जाम की समस्या तीन बत्ती चौराहे से बस स्टैंड की ओर बढ़ती जा रही है जब भी स्कूल से बच्चों की छुट्टी होती है और बच्चे बाहर निकलते हैं तो बच्चों को ट्रैफिक से निकलने में बड़ी समस्याएं सामने आती है। जब बड़े वाहनों की आवाजाही शहर के अंदर बंद है फिर भी आगे जाने वाले वाहन केकड़ी के मेन मार्ग से ही निकलते हैं। जिससे वाहनों का ट्रैफिक जाम होता है और बच्चों को स्कूल से घर जाने में समस्याओं का सामना उठाना पड़ता है। फिर भी प्रशासन क्यों सुध नहीं ले रहा है। यदि कोई भी विद्यार्थी हादसे का शिकार होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?