केकड़ी 29 नवंबर(पवन राठी)
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में आज राज्य सरकार द्वारा घोषित मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में दुग्ध वितरण व स्कूल यूनिफार्म वितरण समारोह का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमलेश कुमार साहू ,अध्यक्ष नगर पालिका केकड़ी, विशिष्ट अतिथि धर्मी चंद न्याति पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष ,एडवोकेट निर्मल कुमार चौधरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष, संदीप पाठक पंचायत समिति सदस्य अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत , प्रधानाचार्य दशरथ सिंह शक्तावत , प्रधानाचार्य भगवानी मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद नारायण शर्मा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी ने की ।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को दुग्ध पिला कर व गणवेश वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि कमलेश साहू ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत बालक बालिकाओं को दूध वितरण से विद्यार्थी स्वस्थ रहेंगे ,गणवेश वितरण से विद्यालयों में नामांकन वृद्धि होगी ।
प्रधानाचार्य दशरथ सिंह शक्तावत के आग्रह पर नगर पालिका अध्यक्ष जी कमलेश साहू ने विद्यालय के बाहर सड़क के दोनों साइड सीमेंट ब्लॉक लगाने की सहमति दी तथा विद्यालय की छात्राओं हेतु धर्मी चंद न्याति व नगर पालिका अध्यक्ष ने इंसीनेटर मशीन व डिस्पेंसर मशीन प्रदान करने की स्वीकृति दी ।
राधेश्याम कुमावत एसीबी ईओ ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी ,महात्मा गांधी पायलेट विद्यालय केकड़ी ,गुजरवाडा उच्च प्राथमिक विद्यालय केकड़ी ,राजकीय बालिका उच्च माध्य विद्यालय केकड़ी के छात्र-छात्राओं ने उक्त कार्यक्रम में भाग लिया ।
बिहारी दान चारण व्याख्याता व कैलाश चंद्र गौड़ शारीरिक शिक्षक ने कार्यक्रम का संचालन किया ।