जन आक्रोश यात्रा को लेकर भा ज पा कार्यकर्ताओ ने केकड़ी में किया जन सम्पर्क

केकड़ी 1 दिसम्बर(पवन राठी”)
भाजपा राजस्थान द्वारा आयोजित जनआक्रोश रथयात्रा की तैयारियों हेतु जनसम्पर्क कर यात्रा को सफल बनाने हेतु आज केकड़ी शहर में जनसम्पर्क किया।नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सभी पार्षदों को आपने अपने वार्ड से अधिक से अधिक लोगो को 3 दिसम्बर को केकड़ी शहर के पोकीनाड़ी बालाजी के यहां से प्रारम्भ होने वाली जनआक्रोश रैली में लाने हेतु आग्रह किया गया।कोषाध्यक्ष पार्षद लोकेश साहू ने बताया कि यात्रा का कई जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।इस मौके पर भाजपा शाहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,पार्षद व मण्डल कोषाध्यक्ष लोकेश साहू,पार्षद सुरेश साहू,सुरेश बोयत,मिश्री लाल डासानिया,केसी चौधरी,मण्डल मंत्री प्रीतम जैन व पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण माली,दशरथ साहू,सत्यनारायण बेनीवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!