इसरो की अंतरिक्ष विज्ञान प्रदर्शनी सम्पन्न

पटेल आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय इसरो प्रदर्शनी का समापन समारोह संपन्न हुआ

केकड़ी 4 दिसंबर (पवन राठी )प्रधानाध्यापक रामेश्वर चौहान ने बताया कि समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश फतेहपुरिया अध्यक्ष खुदरा व्यापार संघ केकड़ी तथा राजेश्वर व्यास सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर की अध्यक्षता में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन करके हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का परिचय राजेश कुमार शर्मा सह सचिव विद्यालय प्रबंध समिति ने करवाया तथा अतिथियों का विद्यालय प्रबंध समिति पदाधिकारियों मुरारी अग्रवाल, परेश पारीक, अरविंद गर्ग, प्रधानाध्यापक रामेश्वर चौहान, माया ओझा बालिका विद्यालय प्रधानाध्यापिका तथा विद्यालय के आचार्य भोलू राम कुमावत, अरविंद कुमार तेली, लादूराम रेगर, रामदयाल कुमावत, बजरंग लाल धाकड़ के द्वारा श्रीफल देकर तथा साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।
इस अवसर पर एन जे भट्ट प्रधान वीएसएससी इसरो ने बताया कि राजस्थान की संस्कृति श्रेष्ठ है।
सर्वेश्वर व्यास प्रधान एस आरटीडी इसरो ने अपने उद्बोधन में कहा कि सपनों को साकार करने के लिए परिश्रम करने से ही सफलता मिलती है।
इस अवसर पर ओमप्रकाश लड्ढा अध्यक्ष विद्या भारती संस्थान अजमेर ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्या भारती विद्यालय को इसरो प्रदर्शनी आयोजन करने का दायित्व दिया इसके लिए हार्दिक आभार।
कार्यक्रम में महिमा वर्मा, निहारिका जैन तथा अभिजीत जैन ने भी प्रदर्शनी के बारे में अपने अनुभव बताएं। कार्यक्रम में प्रदर्शनी को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भैया बहिनों व आचार्य दीदियों तथा सेवक सेविकाओं को इसरो की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक रामेश्वर चौहान ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जय सिंह मंत्री विद्या भारती संस्थान अजमेर ,संजय शर्मा जिला सचिव विद्या भारती संस्थान अजमेर, विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी ,आचार्य दीदी व भैया बहिन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सोनू तेली व बजरंग लाल धाकड़ ने किया। इसरो प्रदर्शनी के दूसरे दिन केकड़ी व आसपास के ग्रामीण इलाकों से लगभग 2500 विद्यार्थी व नागरिक प्रदर्शनी देखने आए।
इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश्वर व्यास द्वारा पुरानी केकड़ी में निर्माणाधीन विद्यालय भवन के निर्माण के लिए एक कमरा निर्माण का सहयोग देने की घोषणा की गई।

error: Content is protected !!