सुरेंद्र दुबे की स्मृति में 16 दिसंबर को होगा भव्य काव्य महोत्सव

डॉ. कीर्ति काले को दिया जाएगा श्री सुरेन्द्र दुबे स्मृति ‘गीत रत्न’ सम्मान
केकड़ी 07 दिसम्बर(पवन राठी)
जिले के विश्वविख्यात हास्य कवि एवं संवेदनशील गीतकार स्व. श्री सुरेन्द्र दुबे की तृतीय पुण्य तिथि के परिप्र्रेक्ष्य में श्री सुरेन्द्र दुबे स्मृति संस्थान द्वारा भव्य सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन प्रसिद्ध कवि, गीतकार एवं साहित्यकार स्व. दुबे की स्मृति में इस वर्ष भी 16 दिसम्बर को किया जाएगा। संस्थान के सचिव डॉ अविनाश दुबे ने बताया कि इस अवसर पर देश-विदेश में सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठित कवयित्रि एवं साहित्यकारा डॉ. कीर्ति काले-नई दिल्ली को श्री सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में स्थापित चतुर्थ ‘गीत रत्न’ सम्मान एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अब तक यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देश के ख्याति प्राप्त हास्य कवि श्री सुरेन्द्र शर्मा-नई दिल्ली तथा प्रतिष्ठित फिल्मी गीतकार संतांष आनंद-नई दिल्ली तथा पद्मश्री अशोक चक्रधर-नई दिल्ली को प्रदान किया गया था जिसमें एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए नगद एवं प्रतीक चिन्ह आदि दिए गए। देश भर में किसी कवि की स्मृति में व्यक्तिगत संस्थान द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों में यह सबसे बड़ी राशि का पुरस्कार है। कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि स्व. दुबे एक हास्य-व्यंग्य के कवि होने के साथ-साथ संवेदनशील गीतकार भी थे अतः इस वर्ष यह पुरस्कार किसी प्रतिष्ठित गीतकार को दिया जाएगा तथा देश के नामचीन कवियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर को भव्य और श्रेष्ठतर बनाने हेतु कमेटियों का भी गठन किया गया है। महोत्सव के रूप में आयोजित होने वाले इस आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।
बैठक में संस्थान के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश दुबे, सचिव डॉ.अविनाश, प्रमुख मानद सदस्य केंद्रीय साहित्य अकादमी से पुरस्कृत ख्याति प्राप्त साहित्यकार एवं कवि एवं गीतकार डॉ. कैलाश मण्डेला, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र जोशी एवं स्थानीय गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!