सोनिया गांधी के जन्मदिन पर दरगाह शरीफ में चादर पेष की

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के जन्म दिवस के मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंखयक विभाग की ओर से ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती साहब की दरगाह में पूर्व मंत्री व कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ के नेतृत्व में मखमली चादर और फूल पेश कर सोनिया गांधी की लम्बी उम्र की दुआ मांगी। इस मौके पर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कोच्ची से साथ चल रहे भारत जोड़ो यात्री सेवादल की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश ज्योति खन्ना, पश्चिम बंगाल कांग्रेस से पूजा रॉय, निरंजन वासु, हाजी इंसाफ अली, एस एम अकबर, पार्षद सुनील धनका, अशोक मेघवाल, टोंक जिला कांग्रेस से मेहमूद शाह, मजीद खान, मो रफीक शाह, अरशद इंसाफ, कलीम कुरैशी, दिलशाद अंसारी, वाहिद खान, मुबारिक हुसैन, फरीद खान, इशहाक मोहम्मद सहित सभी ने दरगाह में हाजिरी देकर श्रीमती सोनिया गांधी की लम्बी उम्र की दुआ की। जियारत खादिम जीशान चिश्ती ने कराई। दरगाह के निजाम गेट पर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल यात्रियों का कांग्रेस कमेटी अल्पसंखयक विभाग के प्रदेश महासचिव एस एम अकबर के नेतृत्व में माला पहना कर इस्तकबाल किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!