प्रदेश आज गुंडागर्दी महंगाई और बेरोजगारी की गिरफ्त में-भ्रस्टाचार चरम पर – सतीश पूनिया

केकड़ी 18 दिसम्बर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी की जनाक्रोश यात्रा पर केकड़ी पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर जमकर बोला हल्ला विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ पुनिया ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में गुंडागर्दी महंगाई ,बेरोजगारी आम हो गई है। अब समय आ गया है कांग्रेस सरकार को राजस्थान से उखाड़ फेंकना है। भाजपा का परचम पूरे राजस्थान में लहराएगा। कांग्रेस के कुशासन को सुशासन में बदलना है। इसी क्रम में सांसद भागीरथ चौधरी ने भी अपने उद्बोधन में कांग्रेस के राज में राज्य में फैल रही बेरोजगारी, कुशासन, भ्रष्टाचार आदि समस्याओं के बारे में बताया और कहां की कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकना है। इसी क्रम में भाजपा के कन्हैया लाल चौधरी ने भी कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर हल्ला बोला। जनआक्रोश महासभा को केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़,शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल,पंचायत राज प्रकोष्ठ जिला संयोजक रोबिन सिंह,खेलकूद प्रकोष्ठ जिला संयोजक वीर भद्र सिंह,पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी व रिंकू कंवर,जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी,विधानसभा प्रभारी इंदुशेखर,भाजपा नेता मिथलेश गौतम
ने भी सम्बोधित किया।

error: Content is protected !!