जिनवाणी की सेवाकर जन्म एवं तप कल्याणक मनाया – प्रकाष जैन पाटनी

आज दिनांक 19 दिसम्बर 2022 – भारतीय जैन मिलन अजमेर के द्वारा भगवान पार्श्वनाथ में चंद्रप्रभु भगवान के जन्म एवं तप कल्याण हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर प्रकाश जैन पाटनी के नेतृत्व में महिला एवं पुरुष इकाई के सदस्यों के द्वारा आज नाका मदार स्थित जिनशासन तीर्थ पर मुनि सबुद्ध सागर जी महाराज एवं समविज्ञ सागर जी महाराज के सानिध्य में मंदिर जी में कार सेवा कर भगवान के कल्याणक मनाया। उक्त कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में लगभग 1400 भारतीय जैन मिलन की इकाइयों के द्वारा मनाया जा रहा है। इसमें मुनि महाराज व आरिकाय माता जी का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में भारतीय जैन मिलन के द्वारा पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी की रक्षार्थ जैन धर्मावलंबियों के द्वारा लगभग 5000 संकल्प पत्र भरवाए गए। उक्त दोनो महाराजाओं ने अवलोकन कर आशीर्वाद दिया कि प्रत्येक जैन व्यक्ति सम्मेद शिखर जी की सुरक्षा हेतु संकल्पित हो।
कार्यक्रम में वीर नाथूलाल जैन, वीर रविंद्र जैन, वीर राजेंद्र पाटनी, वीर दीपक जैन, नागेंद्र जैन, अभिषेक जैन, वीरांगना अलकेश जैन, वीरांगना श्रीतमा जैन, वीरांगना शबनम जैन, रेखा जैन, मंजू जैन व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!