पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के कवंल प्रकाश अध्यक्ष, तीर्थाणी महासचिव

चेटीचण्ड पखवाडे 2023 के कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
अजमेर 8 जनवरी- पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में नवें चेटीचण्ड महोत्सव 2023 में पंचायतों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में रसोई बैंक्विट हॉल, स्वामी कॉम्पलेक्स, कचहरी रोड पर भगवान कलवाणी की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से की गई जिसमें अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थाणी व कोषाध्यक्ष हरकिशन टेकचंदाणी को जिम्मेदारी दी गई। समारोह समिति में संत महात्माओं का मार्गदर्शन व संरक्षक मण्डल, उपाध्यक्ष मंत्री, प्रचार मंत्री सोशल मीडिया, वित समिति, स्वागत समिति सांस्कृतिक समिति, महिला समिति, युवा समिति व सहकार समिति का गठन किया जायेगा।
बैठक में जी.डी.वृंदाणी, जगदीश बूलचंदाणी, गिरधर तेजवाणी, हरी चंदनाणी, सुरेश सिन्धी, रमेश टिलवाणी, अनिल आसनाणी, प्रकाश मूलचंदाणी, मोहन लालवाणी, भगवान साधवाणी देवीदास साजनाणी, ओम प्रकाश हीरानंदाणी, राजेन्द्र जयंसिघाणी, महेश टेकचंदाणी, प्रकाश हिंगोराणी, के.टी. वाधवाणी, गौरव मीरवाणी, दिशा किशनानी, पूजा तोलवाणी, कुसुम आर्य, पूजा मनवाणी, एम.टी.वाधवाणी, जयप्रकाश मंघनाणी, घनश्याम टेहलाणी, लाल नाथाणी, मंधाराम भिरयाणी, जयकिशन वतवाणी, गोविन्द मनवाणी, रमेश एच.लालवाणी, चन्द्र नावाणी, ईसर भम्भाणी सहित अलग अलग संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।.
(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो.9414705705

error: Content is protected !!