केकड़ी 10 जनवरी (पवन राठी)प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पूर्व चिकित्सा मंत्री एवम केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा की अनुशंषा पर पिपलाज निवासी समरवीर सिंह शक्तावत को केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति का निवर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत युवा नेता धनेश जैन नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट निर्मल चौधरी सहित सहित अनेक कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शक्तावत को बधाई दी है। इसके साथ ही डॉ रघु शर्मा और युवा नेता सागर शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
गौर तलब है कि पिपलाज का शक्तावत परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा हुवा है। समरवीर सिंह की माता श्री पुष्प कंवर शक्तावत पूर्व में केकड़ी की प्रधान पद को शुशोभित कर चुकी है बड़े भाई शैलेन्द्र सिंह शक्तावत की पुत्री रिया शक्तावत वर्तमान में पिपलाज सरपंच पद पर आसीन है।
इनके बड़े भाई शैलेन्द्र सिंह शक्तावत इनकी नियुक्ति से पूर्व तक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आसीन थे और केकड़ी सरपंच संघ के अध्यक्ष भी रह चुके है।