केकड़ी 9 जनवरी(पवन राठी)पूर्व पालिका अध्यक्ष एवम भा ज पा से विधायक पद के प्रबल दावेदार अनिल मित्तल के 11 जनवरी को जन्म दिवस पर विविध आयोजन होंगे।
मित्तल ने बताया कि कार्यक्रमो का आगाज प्रातः 6-30 बजे देव दर्शन से प्रारंभ होगा जो 9 बजे तक चलेगा।इसमें आदिनाथ मंदिर केकड़ाधीश बालाजी बिजासन माता तेजाजी महाराज काला भाटा महादेव मंदिर नायकी माताजी के मंदिर में दर्शन किये जायेंगे।उसके बाद 9 बजे जिला अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल वितरित किये जायेंगे। 10 बजे से जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी जो चारभुजानाथ मंदिर से प्रारंभ होकर मुनि सुब्रत नाथ मंदिर गणेश मंदिर निर्मलेश्वर महादेव जूनिया गेट चुंगी चौकी बघेरा रोड चौराहा मंडी गेट गौशाला पोकी नाड़ी से जयपुर रोड गौशाला पंहुच गो सेवा का कार्यक्रम 11-15 बजे होगा।
12-15 बजे आदिनाथ वाटिका में 1008 कन्याओं का पूजन कर उसके उपरांत दोपहर दो बजे से महाप्रसादी होगी।