राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में पतंगबाजी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

केकड़ी 14 जनवरी(पवन राठी)।राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 12 जनवरी से 19 जनवरी तक युवा सप्ताह कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज तीसरे दिन स्टाफ सदस्यों एवं छात्रों के बीच पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ अनीता रायसिंघानी ने बताया आज की प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एकता व अखंडता व सामाजिक सद्भाव से संबंधित मैसेज लिखकर पतंग उड़ाई गई। छात्रों की ओर से हार्दिक शर्मा ,सूरज चौधरी, अभिषेक, हिपेन राज, रमेश यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया। स्टाफ सदस्यों की ओर से प्राचार्य पीयूष कुमार गुप्ता ,देवेंद्र सोलंकी, शिखा माथुर ने बेहतरीन पतंगबाजी का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक महाविद्यालय स्टाफ से रजनी,ज्योति,चेरियान मैथु रहे। कार्यक्रम में गौरव पाराशर,सीपी कुमावत,हर्षित तोषनीवाल , नाथु लाल , योगेश ,संजय का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम प्रभारी नीता चौहान ने सबका आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!