बांदनवाड़ा यार्ड समपार फाटक संख्या 29 मरम्मत कार्य के कारण बंद रहेगा

अजमेर-चित्तौड़गढ़ खंड पर स्थित बांदनवाड़ा स्टेशन यार्ड समपार फाटक संख्या 29 पर मरम्मत कार्य दिनांक 16.01.2023 से 18.01.2023 तक किया जाएगा । जिसके कारण इन 3 दिनों में फाटक आंशिक समय के लिए बंद रहेगा। इस समपार फाटक का उपयोग करने वाले आमजन और मसूदा की तरफ से आने जाने वाले भारी वाहन विश्रामवाड़ी से तथा हल्के वाहन न्यारा फाटक संख्या 28 से आ जा सकेंगे।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!