केकड़ी 15 जनवरी(पवन राठी)
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का अल्प प्रवास के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया इस मौके पर कृषि राज्य मंत्री चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा अब तक लिए गए जनकल्याणकारी निर्णयों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करें साथ ही हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर तबके के लिए निरंतर चिंतन करते हुए निर्णय लेते हैं इसी कड़ी में आगामी 29 जनवरी को रविवार को देश के होनहार विद्यार्थियों के आगामी परीक्षाओं के मद्देनजर परीक्षा पर चर्चा परिचर्चा करेंगे अतः सभी कार्यकर्ता इसको विषय को सभी विद्यालयों छात्रों गुरुजनों के मध्य प्रचारित करें हम सभी का यह सौभाग्य है जो हमे नरेंद्र मोदी जैसा कर्मयोगी प्रधानमंत्री मिला जो बिना अवकाश लिए निरन्तर मितव्ययता से कार्य करते है। साथ ही चौधरी ने कार्यकर्ताओं का स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,भाजपा नेता राजेंद्र विनायका,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,प्रधान होनहार सिंह राठौड़ मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी,शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़ चिकित्सा प्रकोष्ठ मंडल सह संयोजक विनोद विजय, खेलकूद प्रकोष्ठ मंडल संयोजक मोहित सिखवाल, युवा मोर्चा के अमन चौधरी कालू चौधरी,गोपाल बियानी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।