भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने स्पेनिश शहर टोलेडों का किया दौरा

यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज थीम पर जयपुर को किया जाएगा विकसित

अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ प्रबंध निदेशक वीपी सिंह ने आज स्पेन की राजधानी मैड्रीड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म फेयर फितूर 2023 के अंतर्गत विश्व के सबसे खूबसूरत मध्यकालीन स्पेनिश शहर टोलेडो का भ्रमण किया!

निगम अध्यक्ष राठौड ने बताया कि यूनाइटेड नेशन एजुकेशनल साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा घोषित वर्ल्ड हेरिटेज पर्यटन स्थल है! उन्होंने बताया कि शहर प्राकृतिक सुंदरता पुरातत्व महत्व एवं खूबसूरत वादियों एवं कौमी एकता के लिए मशहूर है, विश्व के कोने-कोने से यहां पर्यटन घूमने आते हैं यूनेस्को ने इस शहर को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दे रखा है!

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि मध्यकालीन स्पेनिश शहर के विविध इतिहास का एक वसीयतनामा, टोलेडो के ऐतिहासिक क्वार्टर में सिनेगॉग, मस्जिद और चर्च एक साथ खड़े हैं। 1085 में बने एक किले अलकज़ार की चार मीनारें आसमान पर छाई हुई हैं। टोलेडो और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों ने एल ग्रीको को प्रेरित किया, और उनके चित्रों को शहर के चारों ओर कई स्थानों पर प्रदर्शित किया गया है, जिसमें उनके नाम का संग्रहालय भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि टोलेडो स्पेन की जनसंख्या ७५, ००० के लगभग है। यह एक ऐतिहासिक नगर है और यहाँ कई स्मारक हैं। यह नगर रोमन काल से लेकर १८वीं शताब्दी तक एक प्रमुख नगर था। यह स्पेन के कैस्टिले-ला मांचा के स्वायत्तशासी समुदाय और टोलेडो प्रांत की राजधानी है। बहुत से प्रसिद्ध व्यक्ति या तो इस नगर में रहे हैं या जन्में हैं, जैसे गार्सिलास्को दी ला वेगा, एल्फोन्सो एक्स और एल ग्रेसो। यहाँ के लोग बहुत दयालु प्रवृत्ति के थे। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रतिनिधिमंडल ने टोलेडो की खूबसूरत इमारतों का अवलोकन किया एवं अध्ययन किया और जयपुर को यूनेस्को की तर्ज पर विश्व हेरिटेज में विकसित करने के लिए विचार विमर्श किया!

error: Content is protected !!