जाट महाकुम्भ जयपुर के पोस्टर का किया विमोचन

केकड़ी 26 फरवरी (पवन राठी)जाट समाज केकड़ी द्वारा आगामी 5 मार्च 2023 को जयपुर में आयोजित होने वाले जाट महा कुम्भ को सफल बनाने के लिए और ज्यादा से ज्यादा संख्या में जयपुर महाकुम्भ में पंहुचने के लिए रूप रेखा तैयार की गई।
बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा प्रत्येक गांव में 5 -5 लोगो की कमेटी बनाकर उनको महा कुम्भ में ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाने की जिम्मेदारी दी गई ।
इस अवसर पर जयपुर में होने वाले महा कुम्भ के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर अजमेर सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष मदन गोपाल चौधरी केकड़ी जाट समाज अध्यक्ष एवम जाट महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट निरंजन चौधरी
नीरज चौधरी सरपंच गुलगांव सरपंच ग्राम पंचायत सूँपा लक्ष्मीनारायण चौधरी पूर्व सरपंच कुशायता द्वारका प्रसाद चौधरी प्रधान जसवाल सुरेश चौधरी सुरेश कुड़ी लादूराम बग़ालिया शंकर जाखड़ श्योजीराम जाखड़ देवकरण चौधरी शंकर लाल डांगा सुरेश सांडिवाल किशन लाल सांडिवाल भाग चंद सुंडा रामलाल डसानिया हरनारायण नायकी पोलूराम केकड़ी केदार चौधरी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!