राजपूत सभा की जिला अजमेर की बैठक संपन्न

सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का किया विमोचन
=======================
केकड़ी 26 फरवरी(पवन राठी)राजपूत सभा अजमेर जिला की बैठक रविवार को जगदंबा छात्रावास में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ढोस द्वारा की गई।बैठक में सभा के प्रदेशाध्यक्ष रामसिंह चंदलाई प्रदेश संगठन मंत्री धीर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत प्रदेश प्रतिनिधि लोकेंद्र सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में अजमेर जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में नव निर्वाचित अध्यक्षो को सम्मानित किया गया।इसके साथ ही अजमेर विधानसभा व तहसील अध्यक्षो व महासचिवों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए।
बैठक में वक्ताओं ने आगामी 30 मार्च को होने वाले सामूहिक विवाह के बारे में जानकारियां दी।
इस मौके पर अतिथियों द्वारा सामूहिक विवाह के पोस्टर का विमोचन किया गया।बैठक में जिलेभर से अनेक राजपूत सरदारों द्वारा शिरकत की गई।
कार्यक्रम का संचालन जिला इकाई महासचिव बहादुर सिंह शक्तावत द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!