अजमेर : समाजसेवी ब्रिजेश माथुर ने देश को महान विभूतियो के हो रहे अपमान व बेकद्री पर जताया गहरा रोष।
माथुर ने बताया कि भारतदेश में सभी कोम के प्रेरणापुंज व आदर्श शख्सियत व सामाजिक धरोहरों के पुनः संरक्षण हेतु प्रशासन को तुरंत सज्ञान लेने की आवश्यकता है।
समाजसेवी ब्रिजेश माथुर ने कहा कि कुछ साल पहले नगर निगम के द्वारा और विभिन्न कलाकारों व विभिन्न संस्थाओं और स्कूली बच्चों द्वारा इन दीवारों पर अपने हाथों से भारत देश की महान विभूतियों की पेंटिंग के माध्यम से चित्र बनाएं आज इन चित्रों की हालात है बेकार माथुर जी ने इस पर रोष जताते हुए बताया कि अजमेर प्रशासन की उदासीनता के चलते शहर के सुंदरीकरण पर कालिख पोती जा रही है जैसा की विधित है के पूर्व में नगर निगम द्वारा वह अजमेर स्मार्ट सिटी के तहत सावित्री चौराहे से कलेक्टर तक दीवारों का सुंदरीकरण स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे व स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा किया गया था और ऐसी विभूतियां जिनसे जो हमारी प्रेरणा पुंज रही है जिनसे वर्तमान पीढ़ी अपना आदर्श मानती है उनको इन दीवारों पर उकेरा गया था यहां यह भी बताना जरूरी है कि यह अजमेर का व्यस्ततम मार्ग है और दरगाह शरीफ और ब्रह्मा मंदिर जाने का भी यही एक मार्ग है बृजेश माथुर ने बताया कि अजमेर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त है जिसके कारण कई विदेशी सैलानी अजमेर की सौंदर्यीकरण को देखने आते हैं किंतु कुछ विकृत मानसिकता के लोगों द्वारा अपनी संस्था के प्रचार प्रसार हेतु इन महान विभूतियों पर बद नियति से मिट्टी और पोस्टर लगाकर उनका चेहरा ढका गया और उनका अपमान किया गया पोस्टर लगाने का तरीका देख कर ही पता चलता है कि उनकी नियत इन महान विभूतियों का अपमान करना ही था आमजन में इस चीज को लेकर बहुत गुस्सा है प्रशासन से मांग करते हैं कि इन संस्थानों पर तुरंत प्रभाव से जुर्माना लगाकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि अन्य बद्री नियति रखने वाले लोगों के दिल में भी इस चीज को लेकर भय व्याप्त हो माथुर ने बताया कि ए डी ए कलेक्टर जाने वाले रास्ते व कलेक्टर से सावित्री चौराहे जाने वाले रास्ते व अजमेर की कई ऐसी धरोहर जो अजमेर का इतिहास रखती है उसका भी प्रशासन की उदासीनता के चलते हैं लोग शौच कर रहे हैं, थूक रहे हैं व कचरा फैला हुआ है प्रशासन तुरंत संज्ञान ले दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए अन्यथा आमजन को आंदोलन करना पड़ेगा।