दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

केकड़ी 27 फरवरी (पवन राठी)
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राजस्थान सरकार जयपुर, कीओर से दिनांक 28.2.23 एवं 01.3.23 को दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकडी़ (अजमेर) किया जायेगा!! वि.एवं प्रौ.विभाग ने विज्ञान दिवस मनाने जिम्मा(संयोजक) प्रधानाचार्य, रा.बा.उ.मा.वि.बघेरा को , तथा आयोजक विद्यालय–रा.उ.मा . वि.केकडी़(अजमेर) है! इस दिवस पर केकडी़ शहर के सभी राजकीय/गैर राजकीय महाविद्यालय/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं! इस दिवस पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होगीं!
वि.एवं.प्रौ.विभाग के जिला समन्वयक ब्रजराज शर्मा (से.नि.प्रधानाचार्य) ने बताया कि इन दो दिवसीय विज्ञान दिवसों में शहर के सभी महाविद्यालयों/उ.मा.विद्यालयो से कक्षा 6से8तक का एक वर्ग, कक्षा 9से12तक का दूसरा वर्ग, तथा कालेज स्तर का तीसरा वर्ग होगा!
इन वर्गों के लिए—१) विज्ञान क्विज प्रतियोगिता, २) विज्ञान माडल एवं चार्ट प्रदर्शनी, ३) सभी वर्गों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, ४) सभी वर्गों के लिए विज्ञान निबन्ध प्रतियोगिता, ५) सभी वर्गों के लिए पत्र वाचन प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी!
इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार दिये जायेगें! इनके साथ ही विज्ञान विषय विशेषज्ञों की विज्ञान वार्ताएं भी रखी जायेगीं! आयोजक प्रधानाचार्य दशरथ सिंह जी शक्तावत, संयोजक प्रधानाचार्य बहादुर सिंह जी शक्तावत का शहर के सभी महाविद्यालयों/उ, मा.विद्यालयों के संस्था प्रधानों से आग्रह है कि वे अपने विद्यालयों से अधिक से अधिक छात्र/छात्राओं भाग लेने हेतु प्रेरित करें! राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजन को सफल बनाये!!
निवेदक:—१) दशरथ सिंह शक्तावत-प्रधानाचार्य, केकडी़
२) बहादुर सिंह शक्तावत–प्रधानाचार्य बघेरा (केकडी़)
३) ब्रजराज शर्मा (से.नि.प्रधानाचार्य) जिला समन्वयक वि.एवं प्रौ.विभाग!
४) रामधन प्रजापति -व्या.जी.विज्ञान, के कडी़-सहसंयोजक!

error: Content is protected !!