बाबा श्याम संग फूलों की होली व नगर भ्रमण कराया जाएगा

अजमेर श्री बालाजी सेवा समिति शिव मंदिर भोपो का बाड़ा की ओर से गुरुवार को बाबा श्याम संग फूलों की होली व नगर भ्रमण कराया जाएगा।

वार्ड 62 के पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि बाबा श्याम की रथ यात्रा सिविल लाइन थाने के सामने से गुरुवार को अपराहन 4 बजे प्रारंभ होगी। यहां से रिद्धि सिद्धि गणेश मंदिर, भोपो का बाड़ा चौराहा,पवनसुत कॉलोनी,शिवपुरी कॉलोनी,अंबे माता मंदिर लामडी,नंदेश्वर महादेव मंदिर, रामदेव मंदिर से शिव मंदिर भोपो का बाड़ा पहुंचेगी। यह श्याम बाबा की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस दौरान 4000 किलो फूलों से रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा। महिलाओं के लिए फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा इसमें महिलाएं फूलों से होली खेलेगी और बाबा श्याम के भजन के फाग गीत गाएगी।
देवी देवताओं को दिया निमंत्रण
बुधवार को क्षेत्रवासियों ने सूरजकुंड मंदिर,खुंडियास स्थित रामदेव मंदिर, रिद्धि सिद्धि गणेश मंदिर घुघरा घाटी भूरू मंदिर सहित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में आमंत्रण दिया। समिति के श्यामसुंदर टाक, धर्मेंद्र ढलवाल,उमेश टाक,मोहित चौहान,प्रतीक सैनी,दीपक खारोल,भावेश महावर,किशोर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में निमंत्रण पत्र दिया।

error: Content is protected !!