डीजे की धून पर नाचते झूमते श्री खाटू श्याम डाक ध्वजा यात्रा हुई रवाना

अजमेर,():श्री श्याम सखा मित्र मंडल के तत्वावधान में प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली नि:शुल्क श्री खाटू श्याम डाक ध्वजा यात्रा गुरुवार को जवाहर कॉलोनी परबतपुरा चरनाल पैट्रोल पम्प के पीछे स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर से शिव परिवार व श्रीखाटू महाराज की पूजा अर्चना के साथ रवाना हुई। यात्रा का श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए रवाना किया।
श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर अर्जुनलाल सेठी नगर के पंडित राजेन्द्र दाधीच ने बताया कि डाक यात्री दल का श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी, नारी शाला व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन सैनी, सुभाष नगर ब्यावर रोड के अध्यक्ष लोकेश सैनी, पार्षद महेन्द्र राव,जन सेवा समिति के सलाहकार प्रवीण कुमार का अतिथि के रूप में मन्दिर कमेटी की ओर से अभिनन्दन किया। अतिथियों ने यात्रा में सम्मलित होने वालों का माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा व मिठाई का प्रसाद खिलाकर और श्रीश्याम बाब के भजन गीतों पर नाचकर रवाना किया गया। दाधीच ने बताया कि श्री श्याम यात्रा की ओर से शुक्रवार को सालासर बालाजी पर सवामणी की प्रसादी का आयोजन होगा। पंडित मूलचन्द दाधीच और राजेन्द्र दाधीच की मंडली द्वारा पूजन सम्पन्न करवाया गया। इस अवसर श्री श्याम सखा मिश्र मंडल के लक्ष्मीनारायण शर्मा, संग्राम चौधरी, अशोक सांखला,जयसिंह मारोठिया, शंकर जांगिड,मातुराम सैनी, सम्पत सैनी, रामस्वरूप सैनी, विक्की तंवर आदि के नेतृत्व में श्री खाटू श्याम डाक यात्रा के माध्यम से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाटू श्याम पहुचने पर सायं 7 बजे खाटू श्याम बाबा के दर्शन, जीर्ण माता मन्दिर परिसर में विश्राम रात्रि 10 बजे, शुक्रवार को सवामणी प्रात: 10 बजे और सायं पांच बजे अजमेर आगमन होगा।

error: Content is protected !!