निगम अध्यक्ष राठौड़ ने किया पोस्टर का विमोचन

अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन अजमेर द्वारा आगामी 4 मार्च से 7 मार्च तक पुष्कर में आयोजित अंतराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के पोस्टर का आज जिला कलेक्ट्री में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौर ने विमोचन किया ! निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए आज पोस्टर का विमोचन किया गया ! यह पोस्टर अजमेर के धार्मिक संस्थानों सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी संस्थाओं एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे !
उन्होंने बताया कि अंतराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के सभी प्रारंभिक प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव में जिला प्रशासन पुलिस विभाग होमगार्ड सिविल डिफेंस शिक्षा विभाग जनप्रतिनिधि गण समाजसेवी संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से विशाल आयोजन कियें जाएगें! इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक वीपी सिंह जिला कलेक्टर अंशदीप पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा सुनील विश्नोई अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना गर्ग अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अशोक शर्मा नगर पालिका पुष्कर के पूर्व अध्यक्ष दामोदर शर्मा जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल विवेक पाराशर नोरत गुर्जर अरुण पाराशर बैजनाथ पाराशर हेमंत जोधा कृपाल सिंह राठौड़ विश्राम चौधरी अब्दुल फरहान खान सम्राट उटडा सर्वेश् पारीक गुल मोहम्मद जूलियस क्लेमेट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे!

error: Content is protected !!