प्रशिक्षु जागरूकता कार्यशाला 3 मार्च को

अजमेर 02 मार्च। कौशल विकास मंत्रालय के नेशनल स्किल ड़वलपमेन्ट कॉरपोशन के द्वारा शुक्रवार 3 मार्च को होटल ग्राण्ड़ जीनिया फॉयसागर रोड़ में प्रशिक्षु जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपाचार्य श्री शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि इस कार्याशाला में केन्द्र सरकार पुनर्भरण योजना से विभागों, उद्यमों तथा प्रतिष्ठानों में कार्मिक रखने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की जाएगी।

error: Content is protected !!