अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष एवं राजस्थान जाट महासभा अजमेर के जिला महासचिव जय शंकर चौधरी ने राजस्थान राज्य वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड के गठन पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
अजमेर ( )अजमेर जिला देहात कांग्रेश सेवादल जिलाध्यक्ष एवं राजस्थान जाट महासभा अजमेर के जिला महासचिव जय शंकर चौधरी ने जानकारी दी कि राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अशोक गहलोत ने सत्यवादी श्री वीर तेजाजी महाराज जो किसान एवं जाट समुदाय के आराध्य देव हैं और राजस्थान ,गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा सहित देश के करोड़ों श्रद्धालुओं द्वारा लोक देवता सत्यवादी श्री वीर तेजाजी महाराज की पूजा अर्चना की जाती है। लोक देवता सत्यवादी श्री वीर तेजाजी महाराज के नाम पर राजस्थान राज्य वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड का गठन कर किसान और जाट समाज के उत्थान के लिए अद्भुत उपहार दिया है । वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए अजमेर जिला देहात कांग्रेश सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने बताया कि वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड में 9 गैर सरकारी सदस्य रहेंगे, जिसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं 7 सदस्य रहेंगे एवं सात विभागों के अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव या उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि भी इस बोर्ड में सदस्य होंगे। इस बोर्ड का मूल विभाग सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग रहेगा। राजस्थान राज्य वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड का सदस्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग रहेगा एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मुख्य प्रबंध निर्देशक राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड अथवा उनके द्वारा मनोनीत प्रतिनिधि भी रहेगा ।इस बोर्ड के गठन से प्रदेश के पूरे किसान और जाट समाज में हर्ष व्याप्त हो गया है । इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई बांटकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव विवेक कड़वा, जिला महासचिव जितेंद्र कुमार चौधरी, जितेंद्र सिंघल, राजेंद्र जैवलिया, एडवोकेट रामेश्वर चौधरी, भागचंद चौधरी , सरपंच मस्तराम पादरा, रामविलास थाकण, लालचंद बेड़ा, आदि ने कहा कि राज्य सरकार ने हमारे जाट समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर किसान और जाट समाज को अद्भुत उपहार दिया है ।इसके लिए अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल एवं राजस्थान जाट महासभा अजमेर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी का हार्दिक धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करता है।
जय शंकर चौधरी
जिला अध्यक्ष
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल
एवं जिला महासचिव
राजस्थान जाट महासभा अजमेर
941400 2006