केकड़ी 3 मार्च(पवन राठी)
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में शनिवार को जयपुर में विधानसभा घेराव के कार्यक्रम में भाग लेने हेतु भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला की वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई है बैठक में जिला अध्यक्ष भूतड़ा ने सभी मंडल अध्यक्षों सभी जिला पदाधिकारियों सभी मोर्चा प्रकोष्ठ ओके जिलाध्यक्ष पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पूर्णतया भ्रष्टाचार में लिप्त निकम्मे नकारा महिला विरोधी तथा युवा विरोधी सरकार रही है जो पूरे अपने सवा 4 साल के कार्यकाल में अपनी पार्टी के झगड़ों में उलझ कर रह गई जिससे राजस्थान का विकास अवरुद्ध हो गया तथा राजस्थान में भ्रष्टाचार गुंडागर्दी चोरी डकैती हत्याएं आम बात हो गई है इन्हें के साथ-साथ जय सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था जो भी यह सरकार पूर्ण नहीं कर पाई है जितनी भी भर्ती परीक्षाएं आयोजित की गई है उन्हें किसी ने किसी ने बाहर निकाला गया है परीक्षाओं के पेपर बेचने का गोरखधंधा इस सरकार के रहनुमाओं के चला था जिससे राज्य का युवा वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है वह आंदोलित है इन सब विषयों को लेकर शनिवार को जयपुर में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें अजमेर देहात जिला से भारी संख्या में कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे वर्चुअल बैठक में जयपुर कार्यक्रम की सभी मंडल अनुसार समीक्षा की गई इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केकड़ी क्षेत्र से भी सैकड़ों कार्यकर्ता शनिवार को जयपुर कूच करेंगे वर्चुअल बैठक में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया ने भी अपनी संपूर्ण योजना विस्तार से सभी के सम्मुख रखि व सभी से जयपुर पहुंचने का आह्वान किया ।महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश कंवर ने भी अजमेर देहात जिला से भारी संख्या में महिलाओं के समय जयपुर पहुंचने की बात कही। वर्चुअल बैठक का संचालन जिला महामंत्री पवन जैन ने किया बैठक में जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत रायचंद बागड़ी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक सिंह रावत एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन गोयल जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरिता गाना गेना भाजपा नेता राजेंद्र विनायका केपी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत जिला महामंत्री देवव्रत सिंह,विधानसभा विस्तारक नरेश योगी, आईटी प्रकोष्ठ जिला संयोजक महेश बोयत नासिर मंसूरी ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर बावन माता मंडल अध्यक्ष कालूराम फौजी सरवाड़ मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची गणेश चौकी मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर बीच फीचर केकड़ी प्रधान होनहार सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।