श्री श्याम बाबा ध्वजा यात्रा व फाग महोत्सव का भव्य स्वागत

पुरानी मंडी व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन गुप्ता ने बताया कि स्वयं आयोजक श्याम बाबा, महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, श्री गिर्राज धरण मंडल एवं श्री सांवरिया सेठ मंडल के तत्वाधान में आज प्रात: 10 बजे श्याम बाबा की पालकी की सवारी व ध्वजा यात्रा पुरानी मंडी सुभाष गली से होते हुए श्याम बाबा मंदिर सूरजकुंड स्थित मदार गेट पहुंची जिसमें अजमेर शहर के सभी श्याम बाबा भक्त सम्मलित हुए। उक्त महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक विमल गर्ग एंड पार्टी व संजय परिहार द्वारा भव्य भजनो की प्रस्तुति दी गयी। जिसमे समस्त महिला मंडल व अजमेर श्याम बाबा भक्तों द्वारा भक्ति नृत्य करते हुए श्याम बाबा की पालकी के साथ बैंड बाजों के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी ,ततपश्चात आयोजित फाग उत्सव में फूलों व इत्र द्वारा श्याम बाबा से भक्तों द्वारा होली खेली गयी। महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, सूरज गोयल, विनोद अग्रवाल, ललित अग्रवाल, संजय गोयल,कमल गंगवाल,सुरेन्द्र शेखावत ,अशोक विजयवर्गीय, पदम सुराणा, राजेंद्र लखोटिया,वीरेंद्र जैन, अंशुल अग्रवाल,राजकुमार गर्ग, दीपक बिंदल,संजय गुप्ता,विजय पांड्या,प्रहलाद माथुर, आदि ने सभी श्याम बाबा भक्तों, समस्त महिला मंडल, आदि सम्मिलित हुए।
किशन गुप्ता,
अध्यक्ष
अजमेर शहर व्यापार महासंघ व पुरानी मंडी व्यापार एसोसिएशन
मो. 9982719400

error: Content is protected !!