अजमेर ।
किरिश्चयन गंज थाने में आगामी त्योहारों को लेकर सी एल जी,शांति समिति सदस्य, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र सदस्यो की मीटिंग बाल कक्ष में रखी गई, जिसकी अध्यक्षता थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत ने की । मीटिंग में होली, चेटीचंड, रामनवमी, महावीर जयंती, नवरात्रा एवम् आने वाले त्योहारों को लेकर विचार विमर्श किया गया । जिसमे कानून शांति, सुरक्षा एवम् सांप्रदायिक सौहार्द व्यवस्था बनाए रखने पर आवश्यक चर्चा की गई । इस अवसर पर सदस्य कमल गंगवाल ने कहा कि तेज गति से बाइक एवम् मोटर साइकिल चलाने वालो पर सख्ती करने का सुझाव दिया । सदस्य राजेंद्र गांधी ने जबरदस्ती होली खेलने एवम् हुडदंग करने वालो को भी पाबंद करने पर जोर दिया । साथ ही समिति सदस्यों को पहचान पत्र जारी करने की सलाह दी । इस अवसर पर दशरथ सिंह, खिमसिंह रावत, राजकुमार गर्ग, विजय पांड्या, बबिता ईनानी, डॉ दीपा अग्रवाल, राहुल चौहान, दीपक लुधानी, भंवरसिंह, राकेश सोनी, रफीक, मनीष, मुकेश चीता, मुकेश आहूजा, विकास घारू सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित थे ।