ब्यावर रोड पर सड़क निर्माण कार्य नियम विरुद्ध करने की शिकायत

आज दिनांक 04 मार्च 2023 – शहर जिला कांग्रेस कमेटी सचिव सागर मीणा के नेतृत्व में माननीय महेन्द्र सिंह जी मालवीया जल संसाधन मंत्री के अजमेर आगमन पर ब्यावर रोड पर सड़क निर्माण कार्य नियम विरुद्ध करने, घटिया किस्म का मटेरियल उपयोग में लिये जाने व आज दिवस तक कार्य पूर्ण ना होने बाबत् पत्र सौपा गया।
यह जानकारी देते हुए सचिव सागर मीणा ने बताया कि एन.एच.आर्ट रामगंज से बकरा मंडी ब्यावर रोड पर सड़क निर्माण में अनियमितता, नियम विरूद्ध व घटिया किस्म का मटेरियल काम में लिया जा रहा है तथा कार्य में नियमों को ताक में रखकर निर्माण किया जा रहा है तथा काफी समय से कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। करोड़ो रूपये की सड़क केवल कागजो में ही बन रही है। कुछ दिनों उक्त क्षेत्र में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा कार्य में काफी अनियमिताऐं बरती जा रही है। जो कार्य रात में किया जाना है उसे खानापूर्ति के चलते दिन में ही बिना यातायात रोके किया जा रहा है। सड़क निर्माण के समय दोनो तरफ अतिक्रमण भी नहीं हटाया गया और आनन-फानन रोक का निर्माण किया जा रहा है। उक्त सड़क करीब 120 फुट है लेकिन अतिक्रमण की वजह से सड़क की चौड़ाई मात्र 30 फीट ही हो गयी है और इस आधी अधूरी सड़क पर ही सड़क निर्माण किया जा रहा है। कई बार एक तरफ की सड़क बनने के कुछ देर बाद ही सड़क का रास्ता खोल दिया जाता है और सड़क के डामरीकरण पर वाहन दौड़ जाते है। उक्त सभी कार्य नियम विरूद्ध व सरकार की मंशा के विपरीत किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा पूरी सड़क का बिल पास कराकर बिना अतिक्रमण हटाये आधी अधूरी सड़क पर ही डामरीकरण किया जा रहा है। हाल ही इस घटिया सड़क अजमेर के स्कूली छात्रो को मौत का सामना भी करना पड़ा है उसके बाद भी अधिकारी व ठेकेदार मिली भगत कर नियमाविरूद्ध कार्य को कर रहे है।
ज्ञापन में माननीय मंत्री महोदय से सम्बन्धित अधिकारियों से संज्ञान लेकर उक्त सड़क व ठेकेदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने के आदेष प्रदान कर सड़क का निर्माण पूर्ण करवाने हेतु आग्रह किया गया।

(सागर मीणा)
सचिव

error: Content is protected !!