मेहंदी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए लैंगिक समानता एवं महिलाओं की उपलब्धियों के उपलक्ष में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम द्वारा प्रायोजित अर्यमा सेवा समिति द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र पर अंतर्राष्ट्रीय महिला साप्ताहिक कार्यक्रमों में कौशल जानकारी, खेलकूद प्रतियोगिता रंगोली मेहंदी प्रतियोगिता, प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं की सफलता की कहानी , होली सेलिब्रेशन,रोड शो आदि का आयोजन किया जा रहा है आज मेहंदी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में संस्था समन्वयक विजयलक्ष्मी प्रशिक्षक कामना शर्मा, ध्रुविका त्रिपाठी, भावना सोनी, उमा पाराशर आदि उपस्थित थे संस्था अध्यक्ष बलवंत भाटी ने सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया

error: Content is protected !!