केकड़ी 4 मार्च (पवन राठी)राजकीय पी जी कालेज में मतदाता साक्षरता क्लब द्वारा शनिवार को क्लस्टर केम्प आयोजित किया गया।
केम्प में डॉ देवेंद्र सोलंकी ने उपस्थित छात्र छात्राओं को वोटर हेल्प लाइन एप्प की जानकारी देते हुए बताया कि जिनके मतदाता पहचान पत्र नही बने हुए है वे लोग इस एप्प के माध्यम से घर बैठे ही पहचान पत्र बनवाने हेतु रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
डॉ अनिता रायसिंघानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मतदाता पहचान पत्र एक जरुरी दस्तावेज है जिसे 18 वर्ष की आयु होते होते जरूर बनवा लेना चाहिए जिससे कोई भी मत देने से वंचित नही रह सके।