पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति होली मिलन समारोह 5 मार्च को

अजमेर 4 मार्च। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में नवें चेटीचण्ड महोत्सव 2023 की कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए पंचायतों, सामाजिक संगठनों व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक होली मिलन समारोह रविवार 5 मार्च को दोपहर 12 बजे से रसोई बैंक्विट हाॅल, स्वामी काॅम्पलेक्स, कचहरी रोड पर रखी गई है।
अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ने बताया कि 23 मार्च 2023 को चेटीचण्ड पर्व है पिछले आठ वर्षों से लगातार अजमेर में 16 दिवसीय चेटीचण्ड महोत्सव पखवाडे के रूप अजमेर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा मनाया जाता है। जो 13 मार्च से 28 मार्च तक मानने के लिए व होली मिलन समारोह कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक बैठक रखी गई है।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो.9414705705

error: Content is protected !!