श्रावक श्रेष्ठी वीरेंद्र जी जैन ठकुरिया (बाड़मेर वाले) का अभिनंदन समारोह

आज दिनांक 04 मार्च 2023 – धर्मनगरी बाड़मेर (राज.) मे विशाल व भव्य प्रथम दिगम्बर जिनालय निर्माण व श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का ऐतिहासिक व अकल्पनीय आयोजन के साथ- साथ अजमेर व भारतवर्ष के अन्य जैन तीर्थो के निर्माण व मुनिराजो की आहार विहार व वैय्यावृत्ति आदि व्यवस्थाओं मे अक्षुण्ण सहयोग प्रदान कर अजमेर दिगम्बर जैन समाज अजमेर को गौरवान्वित करने वाले महामना व्यक्तित्व श्री वीरेंद्र जैन ठकुरिया का श्री दिगम्बर जैन महासंघ, अजमेर द्वारा सकल दि.जैन समाज के सहयोग से भावभीना अभिनंदन व सम्मान समारोह दि. 04.03.2023 श्रीजी वाटिका नाकामदार मे सम्पन्न किया꫰
सर्वप्रथम समाज की अग्रणी संस्था व पंचायत के अध्यक्ष व पदाधिकारियो ने महामना के प्रति अपनी सद्भावना व साधुवाद प्रेषित किया तत्पश्चात दिगम्बर जैन महासंघ अजमेर के अध्यक्ष श्री प्रमोदचंद सोनी व महामंत्री श्री प्रकाश पाटनी कार्याध्यक्ष श्री धर्मचंद बजाज कोषाध्यक्ष श्री नरेंद्र गोधा व जनसम्पर्क मंत्री श्री लोकेश ढिलवारी ने तिलक, कंठा हार, पगडी़, शाॅल पहनाकर अभिनंदन किया꫰
सम्मान की श्रृखंला को वरिष्ठ समाज सेवी अजय दंगसिया, वीरेंद्र महतिया, जैसवाल जैन धर्मशाला कमेटी केसरगंज के अध्यक्ष रामभरोसीलाल साहबजाज, पंचायत छोटा धडा़ के अध्यक्ष दिनेश पाटनी, पंचायत गोधा धडा़ के अध्यक्ष प्रकाश पाटनी, श्री दिगम्बर जैन मुनि संघ सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील बाकलीवाल, महामंत्री कोमलचंद लुहाडि़याँ, कोषाध्यक्ष विनय पाटनी, दि.जैन मंदिर सर्वोदय काॅलोनी के मंत्री विनय गदिया, नवीन पाटनी, ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली के उपमंत्री नागेन्द्र दनगसिया, वीरेंद्र बढा़री (गौशाला स़योजक), युवा समाजसेवी विनीत साहबजाज, राहुल पचगईया, श्रेयांस ढिलवारी, जैन मिलन के प्रकाश गंगवाल व नाथूलाल जैन, समाज के वरिष्ठ समाजसेवी अशोक जैन एडवोकेट, राजेश साहुला, प्रमोद पुनविया, सुबोध पाटनी, पदम सोगानी (बस वाले), अभिषेक जैन ने सम्पन्न कराने मे सहयोग प्रदान किया꫰
मातृ शक्ति श्रीमती श्रीतमा जैन, श्रीमती अल्केश जैन, श्रीमती मनीषा जैन, श्रीमती मधु साहुला, श्रीमती कुसुम जैन श्रीमती नगीना जैन आदि ने भी अभिनंदन मे सहयोग प्रदान किया꫰
अभिनंदन की श्रृखंला मे बाड़मेर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मे तीर्थकर के माता- पिता बनने का सौभाग्य प्राप्तकर्ता श्रेष्ठी श्री कुलदीप लोहरिया व सौधर्म इन्द्र- शची इन्द्राणी श्री राजीव- श्रीमती रौनक जैन, व महायज्ञनायक श्री रोहित- श्रीमती लुभानी जैन का भी माला, शाॅल पहनाकर हार्दिक अभिनंदन कर पुण्यवर्धक कार्य की अनुमोदना की गयी꫰
अन्त मे दिगम्बर जैन महासंघ अजमेर ने समाज के गणमान्य बंधुओ के साथ आदरणीय वीरेंद्र जैन ठकुरिया के कर कमलो मे अभिनंदन पत्र सादर समर्पित किया, प्रमोदचंद सोनी ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए महामना के दीर्घायु, चिरायु होकर संयम के मार्ग पर वृद्धिरत होने की मंगलकामना की꫰
महामंत्री प्रकाश पाटनी ने कार्यक्रम के अन्त मे उपस्थित बंधुओ का आभार व्यक्त किया꫰
कार्यक्रम का कुशल संचालन लोकेश ढिलवारी ने किया꫰

error: Content is protected !!