अजमेर ज़िला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल व प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल ने प्रधानमंत्री व रेलमंत्री को मांग पत्र भेजकर सीनियर सिटीजन यात्रियों को रेल यात्रा टिकट में 50 प्रतिशत की छूट देने की मांग की है। गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि कोरोनाकाल से पूर्व सीनियर सिटीजन यात्रियों को विशेष छूट दी जाती थी किंतु रेल मंत्रालय द्वारा कम आमदनी का हवाला देते हुए इस छूट को स्थगित कर दिया था। वर्तमान में रेल विभाग की आमदनी में जबरदस्त इजाफा हुआ है और इसके इसके अतिरिक्त यात्री भार के बढ़ने से विभाग की आमदनी बढ़ी है जिसका लाभ यात्रियों को नहीं मिल रहा है। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा हाल ही में घोषित बजट में रोडवेज बसों में सीनियर सिटीजन यात्री किराए में रियायत देने के साथ ही महिलाओं को भी 1 अप्रैल 2023 से 50 फीसदी छूट देने की घोषणा की है ऐसे में रेल मंत्रालय को भी महंगाई के दौर और जनहित में बुजुर्गों व महिलाओं का सम्मान करते हुए रेलवे यात्री किराए में 50 फीसदी छूट दी जाने की मांग की है। मांग करने वालों में गंगवाल व अग्रवाल, सोनिया गांधी ब्रिगेड के शहर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, हेमंत सिंह खंगारोत, प्रहलाद माथुर, शरद कपूर, विजय पांड्या, मो. हनीफ अंसारी, मनीष सेन, संयम गंगवाल, आशीष गुर्जर, राकेश सोनी, पवन बडगुर्जर आदि हैं।
सीए विकास अग्रवाल
जिलाध्यक्ष, अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी, सीए प्रकोष्ठ
मो. 9829535678