हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अजमेर स्मार्ट सिटी मैं स्मार्ट कॉलोनी अशोक विहार कॉलोनी वासी परिवार एवं अशोक विहार विकास समिति द्वारा दिनांक 06/03/2023 सोमवार को सायं 6.30 बजे कॉलोनी के बाल वाटिका के पास शुभ मुहर्त मैं होलिका दहन किया जाएगा !*इस कार्य मे संयोजक सुनील अग्रवाल होंगे ।
समिति के अध्यक्ष आसुतोष जी पांडे ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति होली का रंगारंग कार्यक्रम दिनांक 07/03/2023 मंगलवार को प्रातः 9 बजे मुख्य उद्यान में रखा गया है !*
प्रवक्ता विजय पांड्या ने बताया कि
इस अवसर पर सुबह 8 बजे होली के हुरियारे नाचते गाते सभी के घर सभी को लेने सुबह जाएंगे जिनका सभी कॉलोनीवासी परिवार फूलो से स्वागत करके उन्ही के साथ सपरिवार सम्मिलित होकर गाते बजाते कार्यक्रम में शामिल होंगे हैं । समिति के मंत्री पंकज जैन ने बताया कि इसी अवसर पर कॉलोनी वासी द्वारा होली के रंगारंग कार्यक्रम से पहले अजमेर डिस्कोम के प्रबंध निदेशक श्री एन एस निर्वाण जी के सम्मान का कार्यक्रम होगा एवं उसके पश्चात् सामुहिक होली कार्यक्रम सुगन्धित पुष्प,गुलाल, फूलों से होली खेली जाएगी एवं विशेष मनोरंजक कार्यक्रम होगा!*उसके बाद अल्पाहार होगा। इस कार्यक्रम के संयोजक पी के दास होंगे सभी कार्यक्रम महिला समिति द्वारा आयोजित होंगे ।
आज इस अवसर पर कॉलोनी मुख्य उद्यान स्तिथ प्राचीन पिपलेश्वर महादेव मंदिर मे महिलाओं द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सभी ने रंग गुलाल लगाकर फागोत्सव मनाया व भजन कीर्तन किया
प्रवक्ता
विजय जैन पांड्या
9783933641