नसीराबाद । नसीराबाद के चौपाटी पर स्थित रोटरी व्यू पॉइन्ट और रोटरी चौराहे पर में हिन्दू नववर्ष धूमधाम से मनाया गया । बुधवार की शाम भारतीय नववर्ष के उपलक्ष में रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा फ्रामजी जी चौपाटी पर स्थित रोटरी व्यू पॉइन्ट और रोटरी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में 501 दीये जला कर दीपोत्सव मनाया गया ।
अन्य पर्वों की तरह हिन्दु नववर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ हिन्दी पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होता है। इसी दिन से वासंतेय नवरात्रि का भी प्रारंभ होता है। हिन्दू नववर्ष का पंचांग विक्रम संवत् से माना जाता है। एक साल में बारह महीने और सात दिन का सप्ताह विक्रम संवत से ही प्रारंभ हुआ है।
इस अवसर पर दीपकों द्वारा भव्य और आकर्षक आकृतियों द्वारा सजावट की गई । रोटरी अध्यक्ष अमित तापड़िया एवं अध्यक्ष जयकिशन भागनानी ने सभी को नववर्ष की बधाई दी । इस अवसर पर रोटरी क्लब नसीराबाद के सभी सदस्य सपरिवार उपस्थित थे ।