आज दिनांक 23 मार्च 2023 – चेटीचंड के अवसर पर अपराहन दिल्ली गेट पर स्थित झूलेलाल मंदिर पर सुश्री द्रौपदी कोली नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अजमेर द्वारा पूजा अर्चना की।
इस अवसर सिन्धी समाज के प्रमुख लोगों द्वारा सुश्री द्रोपदी कोली का शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आज शहर में सिंधी समाज के प्रमुख संगठनों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों में अजमेर शहर कांग्रेस सेवादल की महिलाऐं द्रौपदी कोली के नेतृत्व में जुलूस के साथ चली तथा युवाओं एवं समाज प्रमुखो का मोतियों की माला पहनाकर एवं फूलों से उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, पार्षद भरत यादव, हरी प्रसाद जाटव, सोना धनवानी, गायत्री, ममता, श्रीमती कांता, पूनम बुंदेल, श्रीमती शांति, श्रीमती पुष्पा, जयश्री, धीरज बुंदेल, लाजवंतीलता डाबरा व सुनील कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
(द्रोपदी कोली)
मो. 935132906़9