शहीद दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना

आज दिनांक 23 मार्च – शहीद दिवस के उपलक्ष में बजरंगढ़ स्थित शहीद स्मारक पर जिला प्रशासन एवं गांधी दर्शन समिति के द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया।
सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में सर्वधर्म मैत्री संघ के पदाधिकारियों के द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना की गई जिसमें हिंदू धर्म की प्रार्थना महंत सत्यनारायणदास सीताराम मंदिर के द्वारा, मोहम्मद अली बोहरा के द्वारा मुस्लिम प्रार्थना, फादर कॉस मॉस के द्वारा ईसाई प्रार्थना, प्रकाश जैन द्वारा जैन प्रार्थना, पी.एस. ज्योतियाना द्वारा बौद्ध धर्म की प्रार्थना एवं शारदा देवड़ा के द्वारा प्रार्थना की गई। इसी क्रम में ब्रह्मकुमारी आशा बहन के द्वारा ओम का उच्चारण कर व प्रार्थना करके सभी सदस्यों के द्वारा शहीद भगत सिंह सुखदेव एवं राजगुरु की फोटो के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर एन.सी.सी स्कूली छात्र छात्राओं के साथ-साथ जिला प्रशासन में अतिरिक्त कलेक्टर राजेंद्र सिंह सिसोदिया, एस.डी.ओ श्वेता, अतिरिक्त निदेशक मडावरा, गांधी दर्शन समिति के संयोजक डॉ श्रीगोपाल बाहेती एवं शक्ति सिंह, नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली व अन्य प्रशासनिक अधिकारी वह गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

(प्रकाष जैन)
मो. 9829332777

error: Content is protected !!