दिनांक: 23 मार्च 2023: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास के द्वारा संचालित मीनू मनोविकास मन्दिर इन्क्लूसिव स्कूल ने संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक एवं सचिव एवं मुख्यकार्यकारी क्षमा आर. कौशिक के निर्देशन में दिव्यांग एवं गैर दिव्यांग बच्चों के साथ डाउन सिन्ड्रोम डे मनाया। उप प्रधानाध्यापिका सीमा मालोदिया ने बताया कि मीनू स्कूल में आयोजित डाउन सिन्ड्रोम डे कार्यक्रम में एस.बी.आई बैंक चाचियावास प्रबंधक मनीष मीणा एवं अध्यापक ओमेन्द्र सिंह ने विशिष्ट अथिति के रूप में शिरकत की। लेखाधिकारी नेमीचन्द वैष्णव एवं सागर काॅलेज प्रभारी भगवान सहाय शर्मा के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम उपनिदेशक नानू लाल प्रजापति के द्वारा संस्थागत जानकारी दी गई। मीनू स्कूल के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से दी एवं विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार जीते। डाॅ. वन्दना सिंह ने कार्यक्रम क संचालन किया एवं पद्मा चैहान, करूणा शर्मा, प्रियंका मेघवाल एवं मीनू स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया।
(सीमा मालोदिया)
उप प्रधानाध्यापिका
मों. न.ं 9530471760