सरस्वती नगर विकास समिति ने किया नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली का स्वागत

आज दिनांक 27 मार्च 2023 – सरस्वती नगर विकास समिति द्वारा सुश्री द्रौपदी कोली को नेता प्रतिपक्ष अजमेर नगर निगम बनाए जाने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
समिति के अध्यक्ष रामजीलाल ने बताया कि नगर निगम में किसी महिला को नेता प्रतिपक्ष पहली बार बनाया गया हालांकी नेता प्रतिपक्ष पहले बने थे परंतु 12 साल के अंतराल बाद उन्हें सरकार द्वारा नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति सुश्री द्रौपदी कोली की गई है यह हमारे लिए हर्ष की बात है। कोली को यह पद उनकी मेहनत कार्य से मिला है, इनसे हमें प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर द्रौपदी कोली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए की कहां की आज देश में भाजपा ने भय का उत्तरण वातावरण बना रखा है व कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं को कभी ई.डी सी.बी.आई और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों से उन्हें डराने का कार्य कर रही है और हमारे नेता राहुल गांधी जो कि संसद में मुखर होकर आदाणी, महंगाई इत्यादि को लेकर आवाज उठाते हैं तो आज इन्होंने साजिशपूर्ण उनकी सदस्यता ही रद्द कर दी ताकि कोई संसद में इनके विरूद्ध बोलने वाला ना रहे। यह विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते हैं जो हम कभी नहीं होने देंगे चाहे इसके लिए हमें सड़क से संसद तक संघर्ष ही क्यों ना करना पड़े। वरिष्ठ नेता रामबाबू शुभम ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर विकास समिति के गुड्डू डोरीलाल बिहारी, जसवंत, मनोज बुंदेल, अभय सिंह कुंपावत, मुन्ना, रामधन, अमर सिंह, श्रीमती मंजू कोठिया, उर्मिला तोषनीवाल, हेमलता, महारानी जिरोता, गीता, नितेशवरी, श्रीमती ममता गायत्री, शशि कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

(द्रोपदी कोली)
मो. 9351329069

error: Content is protected !!