फॉयसागर झील को किया जाएगा पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने किया फॅायसागर झील का औचक निरीक्षण

अजमेर, 27 मार्च। फॉयसागर झील को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धमेर्ंद्र सिंह राठौड़ ने फॉयसागर झील का आज औचक निरीक्षण किया। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि फॉयसागर का औचक निरीक्षण कर मौके पर जिला कलक्टर श्री अंश दीप से चर्चा की।
उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत हाल ही में फॉयसागर झील का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार किया गया है। अजमेर की जनता की मांग पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम फॉयसागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी, फ्लाइंग बोट, मोटरसाइकिल बोट, शिकारा चलाई जा सकती है।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष राठौड़ के साथ पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल, पार्षद नोरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, हेमंत जोधा, भीम सिंह, गुल मोहम्मद, कल्याण सिंह रावत जय सिंह रावत सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

error: Content is protected !!