राजस्थान पुलिस सेवा एवं राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला की डीपीसी बैठक आयोजित

अजमेर, 28 मार्च। राजस्थान लोक सेवा आयोग में सदस्य श्री जसवंत सिंह राठी की अध्यक्षता में राजस्थान पुलिस सेवा एवं राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला विभाग की डीपीसी बैठक का आयोजन किया गया।
राजस्थान पुलिस सेवा विभाग (दूरसंचार) की डीपीसी में निदेशक पुलिस, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस उप अधीक्षक के वर्ष 2022-23 के पदौन्नति प्रकरणों पर विचार किया गया।

राजस्थान पुलिस सेवा सुपर टाइम स्केल के वर्ष 2016-17, 2017-18 एवं 2021-22 तथा 2022-23 (रिव्यू), सलेक्शन स्केल के वर्ष 2013-14, 2014-15 एवं 2021-22 (रिव्यू) तथा सीनियर स्केल के वर्ष 2009-10, 2010-11 एवं 2020-21, 2022-23 (रिव्यू) के साथ कनिष्ठ वेतन श्रृंखला (उप पुलिस अधीक्षक ) के वर्ष 2022-2023 के प्रकरणों पर भी विचार किया गया।

राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला विभाग की डीपीसी बैठक में उप निदेशक, सहायक निदेशक, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक के विभिन्न पदों के लिए वर्ष 2022-23 के प्रकरणों पर विचार किया गया।

महानिदेशक पुलिस श्री उमेश मिश्रा, शासन सचिव गृह श्री भानू प्रकाष एटूरू, अतिरिक्त जिला कलक्टर, अजमेर श्री राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, निदेशक राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला डॉ अजय शर्मा, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री अनिल पालीवाल तथा संयुक्त शासन सचिव पुलिस विभाग श्री जगवीर सिंह बैठक में सम्मिलित हुए।

error: Content is protected !!