केकडी 6 अप्रैल(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी के 44 वे स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा शहर मंडल केकडी द्वारा आज अजमेर रोड स्थित विनायक वाटिका में कमल संकल्प उत्सव के रूप में मनाया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर,मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,नगर पालिका मे नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक गोपाल धोबी,महामंत्री रामबाबू सागरिया द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गायन तथा झंडारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली भाजपा मुख्यालय में स्थापना दिवस पर दिए गए उद्बोधन को टीवी पर लाइव प्रसारण देखा गया
कार्यक्रम को भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर ,मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़ तथा पूर्व विधायक गोपाल धोबी ने पार्टी की रीति नीति पर विस्तार से अपना वक्तव्य दिया तथा कहा कि आने वाले समय में हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ काम करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाकर भारत को पुनः विश्व गुरु की पहचान दिलानी है तथा यह भी कहा कि पार्टी में चेहरे तथा नेता बदलते रहते हैं किंतु पार्टी व पार्टी का चिन्ह कमल का फूल सदैव स्थाई है।
इस मौके पर उपस्थित मंडल के विभिन्न बूथों के अध्यक्ष अटल शर्मा, जितेंद्र नामा, नरेश सोनी, रामपाल चौहान, दावल सिंह, नोरत मूंदडा, विजय कुमार विजय, चंद्र प्रकाश शर्मा, सुनील गोयल, सुरेश कूडी, सुरेश सेन,राजू चौधरी आदि का तिलक, दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया तथा पार्टी द्वारा दिए गए पहचान के रुप मे बूथ अध्यक्षो को आईडी कार्ड वितरित किए गए।कार्यक्रम में केकड़ी कार्यक्रम के लिए नियुक्त प्रभारी राजेंद्र विनायका व रामकिशन गुर्जर जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, पूर्व विधायक गोपाल लाल धोबी नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी,सोशल मीडिया जिला संयोजक महेश बोयत, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़ महामंत्री रामबाबू सागरिया अर्जुन सिंह शक्तावत,कमल सांखला, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली प्रधान होनहार सिंह राठौड़,आई टी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी,,खेलकूद प्रकोष्ठ संयोजक ,मोहित शर्मा,मण्डल उपाध्यक्ष राज राजेश्वर व्यास,मंत्री प्रीतम जैन, पार्षद मिश्रीलाल डसानिया, सुरेश साहू, कैलाश चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी,इना राठी,किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू माली,एस सी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक जिला उपाध्यक्ष महेश नायक अध्यक्ष संजय बेनीवाल, पूर्व पार्षद शांतिलाल नायक हेमराज आचार्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्थापना दिवस पर आज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भी घर घर पार्टी का झंडा फहराया गया।तथा विभिन्न बूथों पर भी कमल संकल्प उत्सव मनाया गया।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया ने किया, आभार महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत ने किया।
कमल संकल्प उत्सव के रूप में शाम को घंटाघर चौराहे पर भव्य आतिशबाजी की गई व मोतीचूर के लड्डू वितरित किए गए।