यादव विला में प्रातः 6 से 7.30 तक होगा आयोजन
विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा द्वारा अजमेर के विवेकानंद विस्तार में शालीमार कॉलोनी आदर्श नगर एवं आसपास के क्षेत्र के महिला एवं पुरूषों के स्वास्थ्य चेतना संवद्धनार्थ योग जागरण अभियान के तहत 17 अप्रैल से प्रातः 6.00 बजे से 7.30 बजे तक यादव विला में योग सत्र का आयोजन करने जा रहा है। विवेकानंद विस्तार संचालक जोहरीलाल लवास के अनुसार इस योग सत्र में आधुनिक जीवन शैली के कारण उत्पन्न समस्याओं, अनावश्क चिन्ता, तनाव एवं अनिद्रा को दूर करते हुए शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखने के लिए योग की विभिन्न विधियों को प्रामाणिक रूप से सिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए इस योग सत्र में स्मरण शक्ति एवं एकाग्रता के विकास की सूक्ष्म विधियाँ भी बताई जायेंगी।
नगर प्रमुख भारत भार्गव ने बताया कि इस सत्र के आयोजन में 18 से 60 वर्ष तक के आयु के महिला एवं पुरुषों के लिए पंजीकरण किया जा रहा है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर आधारित योग गुणवत्ता परिषद्, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रमाणित योग शिक्षकों तथा अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आसन, प्राणायाम, आवर्तन ध्यान एवं बौद्धिक सत्रों के माध्यम से शारीरिक दक्षता, व्यक्तित्व विकास एवं तनाव प्रबंधन की तकनीक सिखाई जाएंगी।
सत्र के आयोजन में विवेकानंद विस्तार एवं रोहित कपूर, योगेश जैन, अमित गर्ग, दीप मिश्र एवं विनोद कुमार जांगिड की टीम व्यवस्थायें संभाल रही है|
(भारत भार्गव)
नगरप्रमुख
विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी
शाखा अजमेर
संपर्क- 7597526899