अजयमेरु लेडीज़ सोशल सोसाइटी द्वारा रेल्वे स्टेशन पर 26 से 28 को “शुद्ध जल सेवा”

अजमेर, 25 अप्रैल 2023।
अजयमेरु लेडीज सोशल सोसाइटी द्वारा रेल्वे प्रशासन के सहयोग से अजमेर रेल्वे स्टेशन पर 26 से 28 अप्रैल 2023 को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक तपती दोपहरी में 1 प्लेटफार्म से 6 प्लेटफार्म पर प्रत्येक ट्रेन के जनरल व स्लीपर क्लास के डिब्बों में कैम्पर से जल की सेवा की जायेगी।

नन्दिता चौहान ने बताया कि जिस प्रकार की भीषण गर्मी पड़ रही है, इसमें यात्रियों को सबसे ज्यादा जल की जरूरत होती है। छुट्टीयों की वजह से ट्रेन में यात्री भार का ज्यादा होना, ट्रेन के ठहराव का समय कम होना, ट्रेन के डिब्बा दूर होने की वजह से वह पानी लेने के लिए नीचे नहीं उतर सकता है, पानी भरने की वजह से उसकी ट्रेन छूट सकती है। उसी को मध्यनजर रखते हुए कैम्पर से शुद्ध जल सेवा की जायेगी।

अदिती अग्रवाल ने बताया कि इस पुनीत कार्य में प्रत्येक दिन 50 कैम्परों की व्यवस्था की गई है, रेल्वे स्टेशन पर कैम्पर द्वारा होने वाली शुद्ध व शीतल जल सेवा का प्रयास द्वितीय बार किया जा रहा है, इसके पहले वर्ष 2017 में मई माह में शुद्ध जल की सेवा की जा चुकी है।

दिशा प्रकाश किशनानी ने बताया कि इस जल सेवा को 5 टीमों में बराबर बांटा गया है, इनकी देखरेख में सभी कार्यकर्ता अपनी सेवायें देंगे। सभी कार्यकर्ता हाथ में ग्लब्स पहन कर जल सेवा करेंगे एवं साफ सफाई का विषेष ध्यान रखा जायेगा। प्रत्येक ट्रेन के डिब्बों में कैम्पर व जग से कीपों द्वारा जल की सेवा की जायेगी।

(दिशा प्रकाश किशनानी)
अध्यक्ष
अजयमेरु लेडीज सोशल सोसाइटी
अजमेर

error: Content is protected !!