चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो निजी विद्यालय शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

जिला कलेक्टर अजमेर के आदेशानुसार चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो कार्यक्रम का आगाज आज किया किया गया
जिसके तहत निजी विद्यालय के शिक्षकों को कार्यक्रम हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है केकड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया ।
श्रीमती रंजना पाठक बालिका शिक्षा प्रभारी ने जानकारी दी कि केकड़ी ब्लॉक के 23 निजी विद्यालय सावर ब्लॉक के 5 एवं 11 विद्यालय सरवाड़ ब्लॉक के संभागीयों ने भाग लिया
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमान प्रेमचंद जी मोची व एस एन न्याति रहे
अध्यक्षता प्रधानाचार्य दशरथ सिंह शक्तावत के द्वारा की गई लायंस क्लब के संभागीय अध्यक्ष श्री एस एन न्याति ने इस मौक़े पर कहा कि चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो के तहत बालिकाओं को प्रोत्साहन मिलेगा जागरूकता प्रदान होगी किशोरावस्था में आने पर अपनी झिझक नहीं तोड़ पाती है जिसके लिए कार्यक्रम चलाया गया है श्री प्रेमचंद मोची ने भी कहा कि बालिकाओं को कोई समस्या हो तो अध्यापक अध्यापिका उस समस्या का समाधान करें दक्ष प्रशिक्षक श्री ख्यालीराम यादव व लखन योगी जो जयपुर से प्रशिक्षण प्राप्त करके आए हैं उनके द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है
उप प्राचार्य बिहारी दान चारण द्वारा मंच संचालन का कार्य किया गया

error: Content is protected !!