अजमेर : सीनियर सिटीज़न सोसाइटी पंचशील ग्रुप 23 द्वारा महावीर इंटरनेशनल अजयमैरू केंद्र अजमेर के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली को सम्मानित किया गया । सीनियर सिटीज़न सोसाइटी के जी के माथुर व मुनेश शंकर भार्गव ने बताया कि हाल ही मे महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र के चुनाव मे निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित होने पर पंचोली को सम्मानित किया गया है ।
महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू के सचिव विजय जैन पांड्या ने बताया कि इस अवसर पर केंद्र द्वारा 6 प्लास्टिक की कुर्सिया सीनियर सिटीज़न सोसाइटी पंचशील ग्रुप 23 को भेंट की गयी ।
संरक्षक अशोक छाजेड़ व संरक्षक कमल गंगवाल ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू व सीनियर सिटीज़न सोसाइटी भविष्य मे संयुक्त रुप से समाजोपयोगी सेवा कार्य करने के लिए दोनो केंद्रों ने रजामंदी दिखाई ।
इस अवसर पर डी पी सिंह, वी के जोशी, सुरेश रंगा, गोपाल यादव, के के मेहरा व अन्य सदस्य उपस्थित थे ।